देश की खबरें | केरल के राज्यपाल का फेसबुक अकाउंट हैक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का फेसबुक अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का फेसबुक अकाउंट शनिवार को हैक कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक ट्वीट में कहा, "मेरा फेसबुक पेज आज सुबह से हैक किया गया प्रतीत होता है। मामले की सूचना दी गई है और पेज को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।"
खबर लिखे जाने तक, पुलिस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को घटना की सूचना देने के कई घंटे बाद भी खान के अकाउंट से अनधिकृत पोस्ट को हटाया जाना बाकी था।
राज्यपाल के फेसबुक पेज पर हार्डवेयर या निर्माण से संबंधित वीडियो दिखे जिनके बारे में अरबी लिपि में उनका विवरण लिखा दिखा।
राजभवन के एक सूत्र ने कहा कि अकाउंट बहाल करने में समय लगेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)