एजेंसी न्यूज

COVID-19 Vaccination: केरल ने राज्यपाल ने लोगों से कोविड-19 का टीका लगवाने का आग्रह किया

देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं और महामारी से बचने के लिए एहतियात बरतना जारी रखें.

COVID-19 Vaccination: केरल ने राज्यपाल ने लोगों से कोविड-19 का टीका लगवाने का आग्रह किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

तिरुवनंतपुरम, 26 जनवरी : देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं और महामारी से बचने के लिए एहतियात बरतना जारी रखें. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मुकाबला करने में केरल का अनुभव चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में महामारी से होने वाली मौत की दर देश में सबसे कम है.

राज्यपाल ने कहा, “एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र धरती पर स्वर्ग की तरह है. बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए आइये हम कोरोना वायरस टीकाकरण के अवसर का लाभ उठाएं और कोविड से बचने के लिए एहतियात तब तक बरतें, जब तक यह महामारी समाप्त नहीं हो जाती.” यह भी पढ़ें : कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 157 नए केस, 7 की मौत: 26 जनवरी 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

इससे पहले खान ने यहां सेंट्रल स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य के मंत्रीगण भी उपस्थित थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).