Kerala: मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के बारे में सूचित करने के लिए राज्यपाल का मीडिया को "धन्यवाद"
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तीन सप्ताह के विदेश दौरे पर रवाना होने के कुछ दिनों बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को इस बारे में उन्हें सूचित नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की.
कोच्चि, 11 मई : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तीन सप्ताह के विदेश दौरे पर रवाना होने के कुछ दिनों बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को इस बारे में उन्हें सूचित नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मीडिया को "धन्यवाद" किया. जब मीडिया ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार की विदेश यात्रा के बारे में उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो खान ने व्यंग्यात्मक तरीके से मीडिया को धन्यवाद दिया और कहा कि कम से कम उन्होंने (मीडिया ने) उन्हें इस बारे में सूचित किया था.
राज्यपाल ने निकटवर्ती अलुवा में संवाददाताओं से कहा, "मुझे जानकारी नहीं है...मुझे सूचित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद...कम से कम आपने मुझे सूचित तो किया." खान ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को पहले लिखा था कि राजभवन को ऐसी विदेशी यात्राओं के बारे में "अंधेरे में रखा गया" था.राज्यपाल ने कहा, "मैंने पहले लिखा है...इस बार नहीं...सच कहूं तो मुझे इसकी जानकारी नहीं है." यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी, तेदेपा, जनसेना आंध्र प्रदेश में भाजपा की ‘बी’ टीम : राहुल गांधी
मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्य छह मई को विभिन्न विदेशी गंतव्यों के लिए रवाना हुए. विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने मुख्यमंत्री पर विदेश यात्रा के विवरण को "गुप्त" रखने का आरोप लगाया था और जानना चाहा था कि यात्रा का प्रायोजक कौन था. इसपर सत्तारूढ़ माकपा विजयन के समर्थन में आई और उनके पारिवारिक दौरे को उचित ठहराया. माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य ए. के. बालन ने शुक्रवार को विजयन की विदेश यात्रा की तुलना बाइबिल की एक कथा से की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

