देश की खबरें | सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए अभद्रता पर कड़ी कार्रवाई करेगी केरल सरकार :मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं के साथ अभ्रदता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में मौजूदा कानून पर्याप्त नहीं हुए तो राज्य सरकार उचित प्रावधान बनाने पर विचार करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 28 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं के साथ अभ्रदता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में मौजूदा कानून पर्याप्त नहीं हुए तो राज्य सरकार उचित प्रावधान बनाने पर विचार करेगी।

गौरतलब है कि महिलाओं पर एक कथित अपमानजनक वीडियो के मामले में यहां एक यूट्यूबर को मलयाली कलाकार भाग्यलक्ष्मी समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसी मामले की पृष्ठभूमि में विजयन ने रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि एलडीएफ सरकार बदसलूकी के पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कुत्ते को भौंकने पर आग- बबूला हुआ किसान, गोली मारकर की हत्या, हुआ गिरफ्तार.

उन्होंने यह भी कहा कि ‘व्यापक जांच’ का आदेश दिया गया है और सरकार सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिले।

यूट्यूबर विजय पी नायर ने पिछले दिनों एक वीडियो डाला था और इसमें उन्होंने कथित तौर पर महिलाओं के अंत:वस्त्र की बात करते हुए 86 वर्षीय कवियत्री और कार्यकर्ता सुगता कुमारी तथा भाग्यलक्ष्मी समेत अनेक महिलाओं को निशाना बनाया था। इसकी व्यापक आलोचना हुई थी।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: हरसिमरत कौर बादल के कुछ भी हासिल नहीं हुआ वाले बयान पर सीएम अमरिंदर सिंह का पलटवार, कहा-कोई भी अब उनपर नहीं करने वाला भरोसा.

भाग्यलक्ष्मी, सामाजिक कार्यकर्ता दीया सना और दो अन्य ने शनिवार को यहां पास में ही नायर के दफ्तर में घुसकर उन पर काला तेल फेंक दिया और सोशल मीडिया पर महिलाओं के बारे में अपमानजनक वीडियो डालने के लिए उनके साथ मारपीट भी की।

पुलिस ने चार महिलाओं की शिकायत के आधार पर नायर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नायर ने भी एक शिकायत में इन महिलाओं पर हमला करने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज कराया है।

विजयन ने कहा कि सरकार ‘‘महिलाओं का अपमान करने के साथ मानवता और सभ्यता के बंधनों का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों को बहुत गंभीरता से लेती है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर मौजूदा कानून पर्याप्त नहीं हुए तो उचित विधेयक लाने पर विचार किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास