देश की खबरें | केरल सरकार एनसीईआरटी की ओर से हटाए गए अंश के साथ पाठ्यपुस्तकें जारी करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने बुधवार को कहा कि वह 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए अतिरिक्त पाठ्यपुस्तकें लाएगी, जिनमें वे हिस्से भी शामिल होंगे जिन्हें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने पहले हटा दिया था।

तिरुवनंतपुरम, 16 अगस्त केरल सरकार ने बुधवार को कहा कि वह 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए अतिरिक्त पाठ्यपुस्तकें लाएगी, जिनमें वे हिस्से भी शामिल होंगे जिन्हें राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने पहले हटा दिया था।

पाठ्यक्रम युक्तिकरण प्रक्रिया का हवाला देते हुए एनसीईआरटी ने विभिन्न विषयों में कुछ प्रमुख भागों को हाल में हटा दिया था। इसके बाद उसकी व्यापक आलोचना की गई थी।

सरकार के फैसले की घोषणा करते हुए, राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने यहां कहा कि अतिरिक्त पाठ्यपुस्तकें 23 अगस्त को जारी की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 23 अगस्त को यहां एक सरकारी स्कूल में आयोजित एक समारोह के दौरान पुस्तकों का विमोचन करेंगे।

मंत्री ने कहा कि चूंकि राज्य पहली से 10वीं कक्षा तक अपनी पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करता है, इसलिए एनसीईआरटी द्वारा उन कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकों से विषयों को हटाने का केरल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य कक्षा 11 और 12 के लिए एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करता है और उनमें से महत्वपूर्ण हिस्सों को हटाया जाना स्वीकार्य नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\