देश की खबरें | केरल सरकार भावी पीढ़ियों को और कुशल बनाने के लिए उठा रही है कदम: पिनराई विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर कहा कि वाम मोर्चा सरकार भावी पीढ़ियों को और ज्ञानवान एवं कुशल (हुनरमंद) के रूप में ढालने के लिए कदम उठा रही है क्योंकि समाज का विकास उसके बच्चों के जीवन स्तर से तय होता है।

तिरुवनंतपुरम, 14 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर कहा कि वाम मोर्चा सरकार भावी पीढ़ियों को और ज्ञानवान एवं कुशल (हुनरमंद) के रूप में ढालने के लिए कदम उठा रही है क्योंकि समाज का विकास उसके बच्चों के जीवन स्तर से तय होता है।

विजयन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकारी गतिविधियों तथा बाल कल्याण योजनाओं के बीच समन्वय के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग बनाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऐसी ही परियोजना ‘पोषकबालयम’ है जिसका लक्ष्य बच्चों का पोषण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्रों के क्रियान्वयन के अलावा सभी पंचायतों में अनाथों के संरक्षण एवं देखभाल संबंधी क्लीनिक के लिए 3.2 करोड़ रुपये की सहायता वाममोर्चा द्वारा उठाये गये अन्य बड़े सकारात्मक कदम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी मानते थे कि भारत बच्चों का कल्याण सुनिश्चित कर ही सामाजिक तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसलिए बाल कल्याण में केरल की उपलब्धि नेहरू के विचारों को साकार करना भी है।

विजयन ने कहा कि नेहरू ने धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत की भी तरफदारी की थी।

बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now