देश की खबरें | केरल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, कल्याण बोर्ड पेंशन का वितरण शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने आगामी ओणम त्योहार को देखते हुए राज्य में मई और जून के लिए सामाजिक सुरक्षा, कल्याण बोर्ड पेंशन का वितरण शुरू कर दिया है।

तिरुवनंतपुरम, 20 अगस्त केरल सरकार ने आगामी ओणम त्योहार को देखते हुए राज्य में मई और जून के लिए सामाजिक सुरक्षा, कल्याण बोर्ड पेंशन का वितरण शुरू कर दिया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि सरकार लगभग 60 लाख लाभार्थियों में से प्रत्येक को 3,200 रुपये देगी और इसके लिए 1,762 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

राज्य सरकार हर महीने लाभार्थियों को 1,600 रुपये कल्याण बोर्ड पेंशन के रूप में दे रही है और वर्तमान में मई और जून के लिए राशि का वितरण किया जा रहा है।

विजयन ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ओणम त्योहार मनाने के लिए लगभग 60 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रूप में 3,200 रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा 2021 से राशि नहीं दिए जाने के बावजूद राज्य सरकार ने कल्याण बोर्ड पेंशन के लिए 212 करोड़ रुपये सहित 1,762 करोड़ रुपये आरक्षित किए हुए हैं। पेंशन का वितरण 23 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।’’

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने दावा कि भले ही केंद्र ने पिछले दो वर्षों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अपने हिस्से की राशि नहीं दी है, लेकिन राज्य सरकार हर महीने पेंशन राशि जारी कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2021 से अपने हिस्से के 580 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज