एजेंसी न्यूज

Kerala Unlock : केरल सरकार ने लॉकडाउन में छूट की घोषणा की, छह दिन खुलेंगी दुकानें

केरल सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर लागू की गईं लॉकडाउन पाबंदियों में ढील देने की बुधवार को घोषणा की. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस संबंध में राज्य की विधानसभा में बयान दिया.

Kerala Unlock : केरल सरकार ने लॉकडाउन में छूट की घोषणा की, छह दिन खुलेंगी दुकानें
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

तिरुवनंतपुरम, 4 अगस्त : केरल सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर लागू की गईं लॉकडाउन पाबंदियों में ढील देने की बुधवार को घोषणा की. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस संबंध में राज्य की विधानसभा में बयान दिया. उन्होंने कहा कि उन इलाकों में दुकानों पर तिहरा लॉकडाउन लगाया जाएगा, जहां एक सप्ताह में प्रति एक हजार की आबादी में से 10 से अधिक लोग संक्रमित पाए जाएंगे.

उन्होंने कहा, ''अन्य स्थानों में, राज्य के मौजूदा सामान्य हालात और टीकाकरण की प्रगति पर विचार कर सप्ताह में छह दिन दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी. दुकानें सुबह सात से रात नौ बजे के तक खोली जा सकेंगी.'' जॉर्ज ने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस व 22 अगस्त को ओणम के त्योहार पर छूट दी जाएगी और दुकानें खुली रहेंगी. दोनों ही त्योहार रविवार को होंगे. यह भी पढ़ें : ‘Raam’ हॉलैंड में इस्तेमाल की जाने वाली करंसी नहीं है! डच देश में महर्षि पंथ द्वारा शुरू किए गए बियरर बॉन्ड के बारे में जानें सब कुछ

मंत्री ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से त्योहारों के मौसम में भीड़ से बचने और अपने परिसर में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय स्वशासी निकायों, पुलिस और व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).