जरुरी जानकारी | केरल सरकार ने मनरेगा श्रमिकों के लिए ओणम त्योहार भत्ते की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने शुक्रवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) और अय्यंकाली शहरी रोजगार गारंटी योजना के 100 कार्यदिवस पूरे करने वाले श्रमिकों के लिए ‘ओणम’ त्योहार भत्ते की घोषणा की।

तिरुवनंतपुरम, 18 अगस्त केरल सरकार ने शुक्रवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) और अय्यंकाली शहरी रोजगार गारंटी योजना के 100 कार्यदिवस पूरे करने वाले श्रमिकों के लिए ‘ओणम’ त्योहार भत्ते की घोषणा की।

केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा कि इन योजनाओं के तहत 100 कार्यदिवस पूरे करने वाले सभी श्रमिकों को ‘ओणम’ के अवसर पर त्योहार भत्ते के रूप में 1,000 रुपये मिलेंगे।

वित्त विभाग ने इसके लिए 46 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।

बालगोपाल ने कहा कि कुल 4.6 लाख लोगों को यह भत्ता दिया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई अय्यंकाली शहरी रोजगार गारंटी योजना का उद्देश्य केरल के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक मजबूत, अधिकार-आधारित सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस सप्ताह की शुरुआत में केरल सरकार ने ओणम के मौके पर राज्य के कर्मचारियों के लिए 4,000 रुपये के बोनस की घोषणा की थी।

सरकार ने उन सरकारी कर्मचारियों को विशेष त्योहार भत्ते के रूप में 2,750 रुपये देने की भी घोषणा की थी, जो बोनस के हकदार नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल