विदेश की खबरें | इजराइल में सरकार प्रयोजित दौरे पर आया केरल का किसान लापता, अधिकारियों ने दर्ज कराया मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के अधिकारियों ने केरल के 48 वर्षीय एक किसान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है जो राज्य सरकार की ओर से प्रायोजित दौरे के तहत इजराइल पहुंचने के बाद इस महीने की शुरुआत में कथित तौर पर लापता हो गया। यह किसान इजराइली आधुनिक कृषि तकनीक का अध्ययन करने के लिए आया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरूशमलम, 20 फरवरी इजराइल के अधिकारियों ने केरल के 48 वर्षीय एक किसान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है जो राज्य सरकार की ओर से प्रायोजित दौरे के तहत इजराइल पहुंचने के बाद इस महीने की शुरुआत में कथित तौर पर लापता हो गया। यह किसान इजराइली आधुनिक कृषि तकनीक का अध्ययन करने के लिए आया था।

लापता बताए जा रहे किसान का नाम बिजू कुरियन है जो कन्नूर जिले के उलिक्कल पंचायत का निवासी है और वह केरल सरकार के 28 सदस्यीय किसान प्रतिनिधिमंडल का सदस्य था।

लेकिन 17 फरवरी को कुरियन कथित तौर पर लापता हो गये। इजराइली कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से उसका पता लगाने के प्रयास के बावजूद, कुरियन के ठिकाने का पता नहीं चला।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया है। पकड़े जाने पर हम उसे निर्वासित कर देंगे।’’

प्रमुख सचिव बी. अशोक के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधि मंडल 11 फरवरी को इजराइल के लिए रवाना हुआ, लेकिन यह प्रतिनिधिमंडल बिना कुरियन के रविवार को इजराइल से भारत के लिए रवाना हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज