देश की खबरें | केरल: अपराध शाखा ने पुत्तिंगल मंदिर धमाका मामले में आरोप पत्र दाखिल किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस की अपराध शाखा ने परवूर के नजदीक पुत्तिंगल मंदिर में 10 अप्रैल 2016 को तड़के आतिशबाजी के दौरान हुए धमाके के मामले में शुक्रवार को 15 मंदिर अधिकारियों सहित कुल 59 लोगों को अभियुक्त नामित करते हुए आरोप पत्र दाखिल किया। इस धमाके में 110 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे।
कोल्लम, 16 अक्टूबर केरल पुलिस की अपराध शाखा ने परवूर के नजदीक पुत्तिंगल मंदिर में 10 अप्रैल 2016 को तड़के आतिशबाजी के दौरान हुए धमाके के मामले में शुक्रवार को 15 मंदिर अधिकारियों सहित कुल 59 लोगों को अभियुक्त नामित करते हुए आरोप पत्र दाखिल किया। इस धमाके में 110 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे।
अपराध शाखा के महानिरीक्षक एस श्रीजीत के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने, जो इस मामले की जांच कर रहा था, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
कुल 533 पन्नों के आरोपपत्र में 1,417 गवाहों, 1,611 दस्तावेजों और 376 वस्तुओं को शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मंदिर में हुए इस हादसे में घायल कम से कम 1,039 लोगों का कोल्लम और तिरुवनंतपुरम के अस्पतालों में इलाज किया गया था।
यह हादसा उस समय हुआ जब आतिशबाजी के दौरान चिंगारी उस गोदाम में गिरी जहां पर पटाखे जमा करके रखे गए थे । इसकी वजह से वहां शक्तिशाली धमाका हुआ।
इस धमाके में पुत्तिंगल देवी मंदिर और नजदीक के कई घरों को नुकसान हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)