देश की खबरें | केरल : नए एकेजी सेंटर के उद्घाटन के लिए "शुभ दिन" वाली खबरों को माकपा ने खारिज किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि उसने पार्टी की राज्य समिति के मुख्यालय (नए एकेजी सेंटर) के उद्घाटन के लिए 23 अप्रैल का दिन तय किया है क्योंकि यह एक शुभ दिन है।
तिरुवनंतपुरम, 22 मार्च केरल में सत्तारूढ़ माकपा ने शनिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि उसने पार्टी की राज्य समिति के मुख्यालय (नए एकेजी सेंटर) के उद्घाटन के लिए 23 अप्रैल का दिन तय किया है क्योंकि यह एक शुभ दिन है।
पार्टी के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने मीडिया के एक वर्ग में आई रिपोर्ट को खारिज कर दिया और कहा कि तारीख का फैसला मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन की सुविधा और उपलब्धता के अनुसार किया गया है।
विजयन बहुमंजिला इमारत का उद्घाटन करने वाले हैं।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "वह विशेष रिपोर्ट इस बात का उदाहरण है कि समाचार को किस तरह नकारात्मक रूप से प्रस्तुत किया जा सकता है। हमने समारोह के लिए 22, 23 और 24 अप्रैल की तारीखें सुझायी थीं और (मुख्यमंत्री विजयन की) एकमात्र उपलब्ध तारीख 23 थी। इसीलिए उस दिन को चुना गया।"
गोविंदन ने कहा कि रिपोर्ट को अलग तरीके से प्रस्तुत करके विशेष मीडिया ने "नकारात्मक समाचार" प्रस्तुत किया है।
गोविंदन ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नया एकेजी सेंटर मौजूदा एकेजी अध्ययन केंद्र के ठीक सामने बनाया गया है, जिसमें नौ मंजिलें और दो बेसमेंट पार्किंग क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)