देश की खबरें | केरल की अदालत ने संदिग्ध माओवादी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोच्चि की एक अदालत ने एक दिन पहले गिरफ्तार किये गये संदिग्ध माओवादी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कोच्चि, 19 जुलाई कोच्चि की एक अदालत ने एक दिन पहले गिरफ्तार किये गये संदिग्ध माओवादी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया। उसकी सुरक्षा में कम से कम छह सशस्त्र पुलिसकर्मी मौजूद थे।

मनोज ने अदालत परिसर में प्रवेश और बाहर निकलते वक्त माओवाद समर्थित नारे लगाये।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को शनिवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस हिरासत संबंधी याचिका पर सुनवाई होगी।

उसे आज (शुक्रवार) जिला कारागार में बंद किया गया है।

केरल पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते ने मनोज को बृहस्पतिवार को दक्षिण रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था।

मनोज, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के 12 मामलों सहित कम से कम 16 मामलों में आरोपी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\