देश की खबरें | केरल: कांग्रेस ने कन्नूर में माकपा नेताओं पर महात्मा गांधी का अपमान करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेताओं पर कन्नूर जिले में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान करने का आरोप लगाया।

कन्नूर(केरल), 16 मई कांग्रेस ने केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेताओं पर कन्नूर जिले में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने वाम दल के उस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने कथित तौर पर ‘‘धमकी’’ दी थी कि जिले के मालपट्टम में महात्मा गांधी की प्रतिमा का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने एक बयान में आरोप लगाया कि कन्नूर में माकपा नेताओं ने महात्मा गांधी का अपमान करने में संघ परिवार को भी पीछे छोड़ दिया है।

सतीशन का बयान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा यहां मालपट्टम में पार्टी द्वारा स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को कथित तौर पर खंडित करने के खिलाफ प्रदर्शन किये जाने के दो दिन बाद आया है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राहुल ममकूटथिल के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान माकपा और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों के बाद, बुधवार शाम को मालपट्टम में तनाव व्याप्त हो गया।

सतीशन ने अपने बयान में आरोप लगाया कि माकपा के जिला सचिवालय सदस्य पी वी गोपीनाथ ने धमकी दी कि वह इलाके में गांधी की प्रतिमा का निर्माण नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस को, महात्मा गांधी का अपमान करने और सार्वजनिक रूप से धमकी देने के लिए गोपीनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।’’

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि गोपीनाथ ने युवा कांग्रेस मंडलम सचिव सनीश का नाम लेकर धमकी दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में माकपा के कन्नूर जिला सचिव ने भी इसी तरह की का इस्तेमाल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\