देश की खबरें | डीवाईएफआई नेता के साथ केरल के मुख्यमंत्री की बेटी का विवाह
जियो

तिरुवनंतपुरम, 15 जून केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा का विवाह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के युवा दल के नेता पी ए मोहम्मद रियास के साथ यहां मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को संपन्न हुआ।

इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 213 नए मरीज पाए गए: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस पर आयोजित हुए सादे समारोह में नजदीकी रिश्तेदारों समेत 50 से भी कम लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़े | पाकिस्‍तान में लापता हुए भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी, MEA ने पाक उच्चायुक्त को किया तलब.

मंत्रियों में से केवल उद्योग मंत्री ई पी जयराजन विवाह समारोह में शमिल हुए।

विशेष विवाह कानून के तहत शादी का पिछले सप्ताह पंजीकरण कराया गया था।

वीणा एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी की निदेशक हैं जिसकी शुरुआत उन्होंने 2015 में की थी।

निजी व्यवसाय शुरू करने से पहले उन्होंने आठ साल ओरेकल कंपनी में काम किया था।

रियास वर्तमान में भारतीय लोकतांत्रिक युवा संघ (डीवाईएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

वीणा और रियास दोनों की यह दूसरी शादी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)