देश की खबरें | केरल के सीएमओ ने स्वप्ना सुरेश के दावे के जवाब में पुराना वीडियो जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिवार से कभी करीबी संबंध होने के ताजा दावों के विरोध में सीएमओ ने बुधवार को दो साल पुराना वीडियो जारी किया जिसमें उन्हें यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह संयुक्त अरब अमीरात के महावाणिज्य दूत के साथ आधिकारिक कामकाज के सिलसिले में कई बार यहां उनके आधिकारिक आवास पर आयी थीं।

तिरुवनंतपुरम, 15 जून सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिवार से कभी करीबी संबंध होने के ताजा दावों के विरोध में सीएमओ ने बुधवार को दो साल पुराना वीडियो जारी किया जिसमें उन्हें यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह संयुक्त अरब अमीरात के महावाणिज्य दूत के साथ आधिकारिक कामकाज के सिलसिले में कई बार यहां उनके आधिकारिक आवास पर आयी थीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी वीडियो में दो हिस्से हैं - जिसमें सुरेश ने मंगलवार को विजयन के उस ‘झूठ’ को बेनकाब करने की धमकी दी कि वह उन्हें नहीं जानते हैं। इसके अलावा इसमें मुख्यमंत्री का एक पुराना बयान है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि वह उन्हें महावाणिज्य दूतावास कर्मचारी के तौर पर जानते थे।

मार्क्सवादी नेता ने 13 अक्टूबर 2020 को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल पर यह बयान दिया था जब सोना तस्करी मामला सामने आया था।

वीडियो क्लिप में एक पत्रकार को यह सवाल करते हुए सुना जा सकता है कि क्या सुरेश कई बार यहां उनके आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस आयी थीं। विजयन को यह कहते हुए सुना गया कि वह विभिन्न आधिकारिक कामकाज से महावाणिज्य दूत के साथ कई बार आयी थीं, जिसमें कार्यक्रमों के लिए उन्हें आमंत्रित करना शामिल था।

उन्होंने कहा था, ‘‘जब महावाणिज्यदूत ‘क्लिफ हाउस’ आए थे तो वह उनकी सचिव के तौर पर साथ आयी थीं। एक मुख्यमंत्री के लिए महावाणिज्यदूत से मुलाकात करना असामान्य नहीं है।’’

जब पत्रकार ने उनसे दोबारा पूछा कि क्या उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम. श्रीनिवास से उन्हें मिलवाया था, इस पर विजयन ने कहा कि उन्हें ठीक से याद नहीं है लेकिन अगर ऐसा हुआ भी था तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि वह उनके सचिव थे।

सीएमओ ने पुराना वीडियो ऐसे वक्त जारी किया है जब एक दिन पहले स्वप्ना सुरेश ने मीडिया को बताया कि जब वह जेल में थीं तो विजयन ने कहा था कि वह इस ‘‘विवादित महिला’’ को नहीं जानते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\