देश की खबरें | माकपा कार्यकर्ता की हत्या पर केरल के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, भाजपा की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा के 52 साल के एक कार्यकर्ता की कोल्लम के पास सोमवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हत्या को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और कांग्रेस की निंदा की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोल्लम/कन्नूर, सात दिसंबर माकपा के 52 साल के एक कार्यकर्ता की कोल्लम के पास सोमवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हत्या को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और कांग्रेस की निंदा की है।

यह हत्या मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले हुई है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान, किसानों के समर्थन में अवार्ड वापस करने वालों को कहा- वे देशभक्त नहीं.

विजयन ने कन्नूर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बीते 110 दिनों में कम से कम पांच माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि कथित तौर पर एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा वाम कर्यकर्ता को चाकू मारा गया था।

यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से फोन पर की बात, कोरोना समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि मुनरो आइलैंड निवासी मणिलाल (52) पर बीती रात अशोकन (55) ने हमला किया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने संघ और कांग्रेस से यह साफ करने को कहा कि क्या यह हत्या संयुक्त फैसले का हिस्सा थी।

विजयन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, “संघ कार्यकर्ताओं ने माकपा कार्यकर्ता मणिलाल की हत्या कर दी जो चुनाव प्रचार गतिविधियों में लगा था। बीते 110 दिनों में कम से कम पांच माकपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। ऐसी खबरें थीं कि संघ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिये राज्य में गठजोड़ कर लिया है। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि लगातार हो रही ये हत्याएं क्या उनके संयुक्त फैसले का हिस्सा हैं। दोषियों को सजा मिलेगी।”

माकपा के प्रभारी राज्य सचिव ए विजयराघवन ने कहा कि हत्या मंगलवार को निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले शांति में खलल डालने का प्रयास है।

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘आरएसएस के अपराधियों ने एलडीएफ के चुनाव समिति कार्यालय के सामने बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे माकपा कार्यकर्ता मणिलाल की हत्या कर दी।’’

विजयराघवन ने कहा कि हत्या निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले शांति में खलल डालने की आरएसएस की सुनियोजित साजिश है।

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम कॉमरेड मणिलाल की हत्या की निन्दा करते हैं। सभी लोकतांत्रिक ताकतों से इस बर्बर हत्या का विरोध करने का हम आग्रह करते हैं।’’

हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और पता करने की कोशिश कर रही है कि यह राजनीतिक हत्या है या नहीं।

पुलिस ने कहा कि अशोकन एक ऑटोरिक्शा में सवार होकर आया और मणिलाल पर हमला कर दिया, जो एलडीएफ के चुनाव समिति कार्यालय के बाहर खड़े थे।

भाजपा ने माकपा के आरोप पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now