एजेंसी न्यूज

Kerala Shocker: हाथ की हड्डी टूटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गए बच्चे की उपचार के दौरान मौत

केरल के पथनमथिट्टा के एक निजी अस्पताल में पांच साल के एक बच्चे की कथित तौर पर एनेस्थीसिया देने से मौत हो गई। बच्चे के हाथ ही हड्डी टूट जाने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Kerala Shocker: हाथ की हड्डी टूटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गए बच्चे की उपचार के दौरान मौत
Death (Photo Credit: Pixabay)

पथनमथिट्टा (केरल), 2 फरवरी: केरल के पथनमथिट्टा के एक निजी अस्पताल में पांच साल के एक बच्चे की कथित तौर पर एनेस्थीसिया देने से मौत हो गई. बच्चे के हाथ ही हड्डी टूट जाने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बच्चे के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के अनुसार, बच्चा बृहस्पतिवार को स्कूल में खेलते समय गिर गया था.

उन्होंने दावा किया कि अस्पताल ने कहा था कि टूटे हुए हाथ को ठीक करने के लिए एनेस्थीसिया देने की आवश्यकता होगी. परिवार के एक सदस्य ने टीवी चैनलों को बताया, ‘‘बच्चे के हाथ की हड्डी अपने जगह से हट गयी थी, लेकिन अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि एनेस्थीसिया देकर हाथ को ठीक किया जा सकता है, और हमारे बच्चे की मौत हो गई.’’

परिवार के एक अन्य सदस्य ने दावा किया कि उनलोगों ने बच्चे के स्वास्थ्य या चिकित्सीय स्थिति की जांच किए बिना उसे एनेस्थीसिया दे दिया. इस बीच, पुलिस ने कहा कि उसने बृहस्पतिवार को परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. परिजनों ने निजी अस्पताल के खिलाफ जांच की मांग की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).