देश की खबरें | नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में शहीद हुए सेना के जवान को केरल के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सेना के जवान अनीश थॉमस के शहीद होने पर बुधवार को शोक प्रकट किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 16 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सेना के जवान अनीश थॉमस के शहीद होने पर बुधवार को शोक प्रकट किया।

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की गई थी जिसमें थॉमस शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला ने जवान की शहादत पर दुख जताया और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि विजयन ने कोल्लम जिले के अलुमुक के निवासी अनीश थॉमस (36) की शहादत पर श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: राज्य मंत्री के.टी. जलील के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे.

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से मंगलवार को हुई गोलीबारी और मोर्टार के हमले में थॉमस शहीद हो गए थे और सेना के एक अधिकारी समेत दो अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि जवान के पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को केरल लाया जाएगा। थॉमस के परिवार में उनकी पत्नी और छह साल की बेटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\