देश की खबरें | केरल: महिला यात्री से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में बस कंडक्टर हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल राज्य सड़क परिवहन के एक कंडक्टर को चलती बस में एक महिला यात्री के साथ कथित रूप से छेड़खानी की कोशिश करने को लेकर शनिवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोच्चि, आठ जुलाई केरल राज्य सड़क परिवहन के एक कंडक्टर को चलती बस में एक महिला यात्री के साथ कथित रूप से छेड़खानी की कोशिश करने को लेकर शनिवार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसने बताया कि आरोपी की पहचान जस्टिन के रूप में हुई है और वह तिरुवनंतपुरम के पास स्थित नेय्याट्टिंकारा का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, कंडक्टर ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से मलप्पुरम जा रही बस में एक महिला को अपनी बगल वाली सीट बैठने के लिए दी और फिर उसके साथ उसने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

पुलिस के मुताबिक, कंडक्टर ने एर्नाकुलम जा रही इस महिला से कहा कि वह जिस सीट पर बैठी है वह पहले से आरक्षित है। उसने उससे तब तक सीट पर बैठ जाने को कहा जब तक कोई दूसरी सीट खाली नहीं हो जाती।

अधिकारियों ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि कुछ देर बाद आरोपी भी वहां आ गया तथा वह उसी सीट पर पीड़िता के साथ बैठ गया तथा यात्रा के दौरान उसने कथित रूप से अभद्रता की।

जब यह बस एर्नाकुलम पहुंची तो महिला की शिकायत पर अलुवा पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में ले लिया।

राजकुमार

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now