एजेंसी न्यूज

केरल ब्लास्टर्स ने विकुना को नया कोच नियुक्त किया

इस फुटबाल टीम ने एल्को शाटोरी से एक सत्र के बाद ही नाता तोड़ने के फैसले के कुछ घंटों बाद यह घोषणा की।

केरल ब्लास्टर्स ने विकुना को नया कोच नियुक्त किया
जमात

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम केरला ब्लास्टर्स ने बुधवार को मोहन बागान के आईलीग विजेता कोच किबु विकुना को आगामी सत्र के लिये अपना मुख्य कोच नियुक्त किया।

इस फुटबाल टीम ने एल्को शाटोरी से एक सत्र के बाद ही नाता तोड़ने के फैसले के कुछ घंटों बाद यह घोषणा की।

केरला ब्लास्टर्स ने ट्वीट करके कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि किबु विकुना आगामी सत्र में मुख्य कोच का पद संभालेंगे। ’’

स्पेन के विकुना के रहते हुए मोहन बागान ने चार दौर पहले ही आई लीग का खिताब जीता था। कोविड-19 महामारी के कारण लीग को बीच में निलंबित करना पड़ा और बाद में मोहन बागान को चैंपियन घोषित किया गया।

इससे पहले ब्लास्टर्स ने शाटोरी से एक सत्र के बाद ही नाता तोड़ दिया था। यह डच कोच 2019-20 से टीम के साथ थे और पिछले सत्र में टीम सातवें स्थान पर रही थी।

केरला ब्लास्टर्स ने ट्वीट किया ,‘‘ हमने मुख्य कोच एल्को शाटोरी से नाता तोड़ लिया है । हम उनके प्रयासों के लिये उन्हें धन्यवाद और भविष्य के लिये शुभकामना देते हैं ।’’

वह 2015 में कोलकाता के ईस्ट बंगाल क्लब के भी मुख्य कोच थे । आईएसएल में गुवाहाटी की नार्थईस्ट युनाइटेड के साथ उन्होंने कोचिंग की शुरूआत की और टीम को पहली बार में ही सेमीफाइनल तक ले गए । केरल के साथ हालांकि वह उस कामयाबी को दोहरा नहीं सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).