एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल भाजपा प्रमुख ने संगठन फेरबदल को लेकर नेताओं में असंतोष की खबरों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने प्रदेश इकाई में हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल को लेकर कुछ नेताओं में असंतोष की खबरों को रविवार को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पदों पर नए चेहरों का आना एक स्वाभाविक घटना है।

देश की खबरें | केरल भाजपा प्रमुख ने संगठन फेरबदल को लेकर नेताओं में असंतोष की खबरों को खारिज किया

तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने प्रदेश इकाई में हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल को लेकर कुछ नेताओं में असंतोष की खबरों को रविवार को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पदों पर नए चेहरों का आना एक स्वाभाविक घटना है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा में सभी लोग समान हैं, चाहे उनकी स्थिति या पद कुछ भी हो और सभी नेता एक टीम के रूप में एकजुट होकर काम कर रहे हैं, जिसका एकमात्र उद्देश्य ‘विकसित केरल’ है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी की राज्य इकाई में हर नेता को कोई न कोई जिम्मेदारी जरूर दी जाएगी।

चंद्रशेखर ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘नए लोगों का पार्टी में आना और मौजूदा नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलना एक स्वाभाविक घटना है। हम सभी ‘विकसित केरल’ के सपने को साकार करने के एकमात्र उद्देश्य से काम कर रहे हैं।’’

वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी मीडिया में उन खबरों के बीच आई है जिनमें कहा गया है कि भाजपा की राज्य इकाई में नेताओं का एक वर्ग संगठन में पुनर्गठन के तहत किए गए नए बदलावों से नाखुश है।

आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, पिछले सप्ताह भाजपा की राज्य इकाई में बड़े फेरबदल की घोषणा की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).