देश की खबरें | केरल: चलती ट्रेन में आग लगाने की कोशिश, आरोपी यात्री हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एक इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को सोमवार को ट्रेन के डिब्बे में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

कोझिकोड(केरल), पांच जून केरल में एक इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को सोमवार को ट्रेन के डिब्बे में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

घटना कन्नूर-एर्णाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार अपराह्न चार बजकर करीब 15 मिनट पर हुई। रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, दोनों बलों के अधिकारियों ने यह खुलासा नहीं किया है कि आरोपी किसकी हिरासत में है।

एक रेल अधिकारी ने बताया, ‘‘इस कोशिश के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रहा है।’’

गौरतलब है कि गत दो महीने में राज्य में ट्रेन में आगजनी की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

पहली घटना दो अप्रैल को कोझिकोड जिले में हुई थी जिसमें एक बच्चा सहित तीन लोगों की मौत हुई थी और नौ अन्य झुलस गए थे। उस दिन आरोपी शाहरुख सैफी ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्सक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में सह यात्रियों को उस समय आग के हवाले कर दिया था जब वह कोझिकोड के इलाथुर में वह कोरापुझा पुल से गुजर रही थी।

वहीं एक जून को पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्सक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन की ही एक डिब्बे को तड़के कथित तौर पर आगे के हवाले कर दिया था जब वह कन्नूर स्टेशन पर खड़ी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर