देश की खबरें | केरल:विवादित अदाकारा के ब्युटी पार्लर के बाहर हुई गोलीबारी की जांच की जिम्मेदारी एटीएएस ने संभाली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने ‘मद्रास कैफे’ फिल्म की अदाकारा लीना मारिया पॉल द्वारा यहां संचालित एक ‘ब्यूटी पॉर्लर’ के बाहर दिसंबर 2018 में हुई गोलीबारी की जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कोच्चि (केरल),28 अगस्त केरल पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने ‘मद्रास कैफे’ फिल्म की अदाकारा लीना मारिया पॉल द्वारा यहां संचालित एक ‘ब्यूटी पॉर्लर’ के बाहर दिसंबर 2018 में हुई गोलीबारी की जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अब तक राज्य पुलिस की अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही थी, जिसमें कुख्यात अपराधी रवि पुजारी मुख्य आरोपी है।
एटीएस भी अपराध शाखा के तहत एक अलग इकाई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुजारी जैसे कुख्यात अपराधी की संलिप्तता वाले अपराध की गंभीरता पर विचार करते हुए यह मामला एटीएस को सौंपा गया है।
यह गोलीबारी 15 दिसंबर 2018 को हुई थी, जब दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आये थे और पार्लर के बाहर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस पार्लर की मालकिन अदाकारा पनमपिल्ली नागर हैं।
अपराध शाखा ने इस घटना के शीघ्र बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
अपराध शाखा की जांच में यह खुलासा हुआ कि गिरोह ने पुजारी ने 25 करोड़ रुपये का हफ्ता मांगा था और उसके लिये अदाकारा को धमकी दी थी। पुजारी ने घटना के पहले और बाद में इस रकम की मांग करते हुए अदाकारा को कथित तौर पर कई बार टेलीफोन किया था।
अदाकारा ने बॉलीवुड की फिल्म ‘मद्रास कैफे’, तमिल फिल्म ‘बिरयानी’ और मलयालम फिल्में ‘हसबैंड इन गोवा’ और ‘रेड चिलीज’ में भी अभिनय किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)