तिरुवनंतपुरम, छह अगस्त केरल विधानसभा का आगामी सत्र सात अगस्त (सोमवार) से शुरू होगा। विधानसभा के इस सत्र में सदन में राज्य के वित्तीय संकट सहित वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और हंगामा होने की संभावना है।
इस सत्र में सदन की दस बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे ओमन चांडी को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी।
केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर दो बार सेवाएं दे चुके चांडी का पिछले महीने बेंगलुरु में निधन हो गया था।
पिछले पांच दशकों से अधिक समय में यह सदन का पहला ऐसा सत्र होगा, जब चांडी की विधानसभा में मौजूदगी नहीं रहेगी।
उन्होंने पिछले 53 वर्षों से कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।
सदन में राज्य के वित्तीय संकट सहित वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और हंगामा होने की संभावना है।
राज्य के सामने मौजूद वित्तीय संकट पर, सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) इसके लिए केंद्र सरकार और उसकी आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहरा सकती है, जबकि विपक्ष यह तर्क दे सकता है कि प्रशासन अत्यधिक खर्च कर रहा है, जिसे रोका जा सकता है।
सत्र का समापन 23 अगस्त को होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY