Kerala: केरल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना के लिए दूसरी लहर के लिए 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज का किया एलान
वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘अब कोविड-19 के लिए दूसरे 20,000 करोड़ पैकेज की घोषणा की गई है.’’ मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नया बजट सभी के लिए स्वास्थ्य और भोजन सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के असर को कम करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि राज्य में संक्रमण की तीसरी लहर ना आए.
तिरुवनंतपुरम: केरल (Kerala) के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल (KN Balagopal) ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) की दूसरी सरकार के पहले बजट (Budget) को शुक्रवार को विधानसभा (Vidhansabha) में पेश किया और कोविड-19 (Covid-19) की दूसरी लहर से पैदा हुए संकट से निपटने के लिए 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की. वित्तीय पैकेज के अलावा, उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के निशुल्क टीकाकरण (Free vaccination) के लिए 1,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की. Kerala में कोरोना का संकट जारी, पिछले 24 घंटे में 28,798 नए केस
उन्होंने कहा कि निशुल्क टीकाकरण के लिए आवश्यक उपकरण और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे जिसका पूरा इस्तेमाल वैश्विक महामारी से निपटने के लिए किया गया.
वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘अब कोविड-19 के लिए दूसरे 20,000 करोड़ पैकेज की घोषणा की गई है.’’ मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नया बजट सभी के लिए स्वास्थ्य और भोजन सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के असर को कम करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि राज्य में संक्रमण की तीसरी लहर ना आए.
उन्होंने कहा, ‘‘ हम वैश्विक महामारी की तीसरी तहर पर चर्चा करेंगे. मौजूदा स्वास्थ्य आपात स्थिति राज्य की विकास संभावनाओं के लिए एक चुनौती है.’’ बजट में तटीय क्षेत्रों के लिए एक पुनरुद्धार पैकेज की भी घोषणा की गई. तटीय क्षेत्रों में हाल ही में समुद्री घुसपैठ और लगातार बारिश के कारण काफी तबाही हुई है.
बालगोपाल ने 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए पूर्व वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक द्वारा 15 जनवरी को प्रस्तुत पूर्ण बजट में कुछ आवश्यक परिवर्तनों के साथ एक ‘‘संशोधित बजट’’ पेश किया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

