एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल : फिल्म के सेट पर अभिनेता खालिद का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोट्टायम जिले के वाइकोम के नजदीक एक फिल्म के सेट पर अभिनेता एवं थियेटर कलाकार खालिद का शुक्रवार को निधन हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | केरल : फिल्म के सेट पर अभिनेता खालिद का निधन

कोट्टायम, 24 जून केरल के कोट्टायम जिले के वाइकोम के नजदीक एक फिल्म के सेट पर अभिनेता एवं थियेटर कलाकार खालिद का शुक्रवार को निधन हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

वह 70 साल के थे ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खालिद का शव फिल्म के सेट पर शौचालय में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ा मिला । फिल्म की यूनिट के अन्य सदस्य उन्हें अस्पताल ले गया लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका।

सूत्रों के अनुसार, एक लोकप्रिय मलयालम हास्य धारावाहिक में काम करने के बाद घर घर का जाना-पहचाना चेहरा बन गए खालिद वाइकोम के समीप एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जिम्शीर एवं शीजू खालिद तथा निदेशक खालिद रहमान उनके बेटे हैं।

पुलिस ने बताया कि उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).