देश की खबरें | केरल : नाबालिग लड़की की हत्या की कोशिश के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एर्णाकुलम जिले के कूथट्टुकुलम में 63 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार को उस नाबालिग लड़की की कथित तौर पर हत्या करने की कोशिश जिसका उसने यौन उत्पीड़न किया था और मामले में जल्द सुनवाई शुरू होने वाली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोच्चि, 19 अगस्त केरल में एर्णाकुलम जिले के कूथट्टुकुलम में 63 वर्षीय एक व्यक्ति ने शनिवार को उस नाबालिग लड़की की कथित तौर पर हत्या करने की कोशिश जिसका उसने यौन उत्पीड़न किया था और मामले में जल्द सुनवाई शुरू होने वाली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी का शव पेड़ से लगाए गए फंदे से लटका मिला।

उसने बताया कि लड़की आरोपी की रिश्तेदार है। आरोपी ने लड़की पर कूथट्टुकुलम के नजदीक उसके घर में हमला किया।

पुलिस ने बताया, ‘‘व्यक्ति ने पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 30 मिनट पर धारधार हथियार से लड़की पर हमला किया। लड़की भाग कर पड़ोसी के घर पहुंची जो उसे अस्पताल ले गया।’’

उसने बताया कि लड़की का इस समय कोट्टयम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 2022 में कथित तौर पर लड़की का उत्पीड़न किया था और उक्त मामले में सुनवाई जल्द शुरू होने वाली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\