एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल : 70 साल के व्यक्ति ने चाकू मार कर बेटे की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के एर्नाकुलम जिले के उदयमपेरूरिन में शनिवार तड़के 70 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 42 वर्षीय अपने बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केरल : 70 साल के व्यक्ति ने चाकू मार कर बेटे की हत्या की

कोच्चि, तीन जुलाई केरल के एर्नाकुलम जिले के उदयमपेरूरिन में शनिवार तड़के 70 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 42 वर्षीय अपने बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक शराब पीने के बाद संतोष नाम के व्यक्ति ने अपने 70 साल के पिता मणियन को पीटा, जिसके कारण मणियन ने संतोष की हत्या कर दी।

मणियन एक विधुर है और उसके चार बच्चे हैं और वह संतोष के साथ रहता है। मणियन की दो बेटियां और एक बेटा अलग रहते हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी के रिश्तेदारों और पड़ोसियों के मुताबिक आम तौर पर मणियन और उसका बेटा संतोष शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा करते थे। मणियन के मुताबिक संतोष ने शुक्रवार रात को शराब पीने के बाद उसकी पिटाई की, इसलिए उसने उसे चाकू मारी ।’’ पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).