देश की खबरें | केन्या के प्रतिनिधिमंडल ने चीतों को बसाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए मध्य प्रदेश का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्या के एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश के गांधी सागर अभ्यारण्य में चीतों को बसाने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इस क्षेत्र का दौरा किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंदसौर, 23 मई केन्या के एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश के गांधी सागर अभ्यारण्य में चीतों को बसाने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए इस क्षेत्र का दौरा किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि छह सदस्यीय दल ने 21 और 22 मई को मंदसौर और नीमच जिलों में फैले अभ्यारण्य का दौरा किया।

दो साल पहले राज्य के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में चीतों को लाने बाद सरकार उन्हें गांधी सागर में भेजने की योजना बना रही है। इस जानवर को 1952 में भारत से विलुप्त घोषित कर दिया गया था।

वन अधिकारी ने बताया कि पहले दिन केन्या के दल ने चीतों को केएनपी में भेजने और उन्हें वहां बसाने के लिए अनुकूल माहौल विकसित करने की तैयारियों के संबंध में कार्ययोजना की जानकारी हासिल की। दूसरे दिन इसने 30 दिनों की प्रारंभिक अवधि के लिए बाड़ों की व्यवस्था सहित 6,400 हेक्टेयर में बने बाड़ों का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि दल ने चीतों की निगरानी के लिए कैमरों और उनके लिए जल स्रोतों का भी निरीक्षण किया।

दल को उन उपकरणों और प्रौद्योगिकी से अवगत कराया गया जिनका उपयोग भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के विशेषज्ञ जानवरों की निगरानी के लिए करेंगे।

केएनपी में 17 सितंबर 2022 को आठ नामीबियाई चीतों को छोड़ा गया था। फरवरी 2023 में अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से पार्क में लाया गया। वर्तमान में केएनपी में 27 चीते हैं, जिनमें 14 शावक भी शामिल हैं जो भारत की धरती पर ही जन्मे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\