देश की खबरें | केजरीवाल ने सेखवां के घर जाकर उनके निधन पर दुख जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित राज्य के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के घर गए और नेता के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित राज्य के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के घर गए और नेता के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक विमान से अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से गुरदासपुर में सेखवां के पैतृक गांव गए।

सेखवां लंबे समय से बीमार थे और छह अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। जब 26 अगस्त को केजरीवाल उनके घर गए थे, तो वह आप में शामिल हो गए थे। आप में शामिल होने से पहले सेखवां शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। इस पार्टी की कमान सुखदेव सिंह ढींडसा के हाथ में है।

सेखवां 1997 में प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री थे। वह 2009 में अकाली दल की सरकार में फिर मंत्री बनाए गए थे। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए केजरीवाल के साथ पार्टी नेता राघव चड्ढा, जरनैल सिंह और भगवंत मान भी थे।

केजरीवाल जालंधर जिले के देवी तालाब मंदिर भी जाएंगे। चड्ढा ने सोमवार को कहा था, “नवरात्र के पावन पर्व के दौरान अरविंद केजरीवाल शांति, प्रेम, आपसी भाईचारे और समृद्ध पंजाब की प्रार्थना करेंगे।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री बुधवार को जालंधर में व्यापारियों से मिल सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को दिया 188 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Preview: आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Vande Bharat Sleeper Launched: पीएम मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि से जोड़ रही यह ट्रेन’

BMC Election 2026: मुंबई के मेयर का चुनाव कैसे होता है? नामांकन से लेकर वोटिंग और कार्यकाल तक, जानें चयन की पूरी प्रक्रिया

\