एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मंगलवार को मुलाकात का वक्त मांगा, दे सकते हैं इस्तीफा : ‘आप’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात का वक्त मांगा है और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मंगलवार को मुलाकात का वक्त मांगा, दे सकते हैं इस्तीफा : ‘आप’

नयी दिल्ली, 16 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात का वक्त मांगा है और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने यह जानकारी दी।

‘आप’ प्रमुख ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनेंगे, ‘‘जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं।’’

पार्टी ने सोमवार को कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने सक्सेना से मंगलवार को मुलाकात के लिए वक्त मांगा है। वह अपना इस्तीफा दे सकते हैं।’’

इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिलने के लिए मंगलवार शाम साढ़े चार बजे का समय दे दिया है।

आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देंगे और दिल्ली में जल्दी चुनाव कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा था कि वह कुछ दिनों में ‘आप’ विधायकों की एक बैठक बुलाएंगे और पार्टी का एक नेता मुख्यमंत्री का पदभार संभालेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).