एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अदालत पहुंचे केजरीवाल ने कहा: आबकारी नीति मामला ‘राजनीतिक साजिश’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को यहां राउज एवेन्यू अदालत पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक ‘राजनीतिक साजिश’ है।

देश की खबरें | अदालत पहुंचे केजरीवाल ने कहा: आबकारी नीति मामला ‘राजनीतिक साजिश’

नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को यहां राउज एवेन्यू अदालत पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक ‘राजनीतिक साजिश’ है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था और उन्हें अदालत ने 28 मार्च तक हिरासत में भेज दिया था।

केजरीवाल ने अदालत कक्ष में प्रवेश करते समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक राजनीतिक साजिश है। जनता जवाब देगी।’’

केजरीवाल को विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया।

इस दौरान अदालत में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज के साथ ही मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी थीं।

अदालत के सूत्रों ने कहा कि ईडी मुख्यमंत्री की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).