देश की खबरें | केजरीवाल ने नागरिक रक्षा कार्यकर्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले नागरिक सुरक्षा सदस्य अरुण कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले नागरिक सुरक्षा सदस्य अरुण कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कुमार के दोनों बच्चे अपनी शिक्षा पूरी करें।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी कल 11 बजे करेंगे 'मन की बात': 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने उत्तमनगर के राजापुरी इलाके में कुमार के परिवार से मुलाकात के बाद कहा, "अरुण कुमार के निधन से हम बहुत दुखी हैं। दिल्ली के लोगों को उन पर गर्व है। दिल्ली सरकार द्वारा परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है।"

कुमार नागरिक सुरक्षा सदस्य के रूप में काम कर रहे थे और लॉकडाउन के दौरान गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था करते थे।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों में 2020-21 के सत्र के लिए किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी.

केजरीवाल ने एक बयान में कहा, "अरुण कुमार ने पूरे कोरोना वायरस लॉकडाउन में उत्कृष्ट काम किया। उन्होंने अस्पताल सहित लगभग सभी विभागों में भोजन वितरित करने जैसे काम किए।"

बयान में बताया गया कि कुछ दिन पहले एक अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड​​-19 से उनकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\