देश की खबरें | केजरीवाल ने गुजरात में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का किया वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को वादा किया कि उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी।

सूरत (गुजरात), 21 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को वादा किया कि उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी।

राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सूरत में एक बैठक में बिना किसी कटौती के निर्बाध बिजली आपूर्ति का वादा भी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको गारंटी दे रहा हूं। अगर आपको कोई कमी दिखे, तो आप अगले चुनाव में ‘आप’ को बेझिझक वोट ना दें। एक बार राज्य में सत्ता में आने के बाद हम सभी वादे पूरे करेंगे।’’

केजरीवाल ने कहा कि 31 दिसंबर 2021 से पहले जारी सभी लंबित बिजली बिल माफ किए जाएंगे।

आप प्रमुख केजरीवाल इस महीने दूसरी बार बुधवार को राज्य पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी अगले कुछ सप्ताह में अपना एजेंडा गुजरात के लोगों के साथ साझा करेगी। इस एजेंडे में लोगों के लिए उन योजनाओं का जिक्र होगा, जिन पर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर काम करेगी।

उन्होंने दावा किया कि गुजरात के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 27 वर्षों के शासन से तंग आ चुके हैं और बदलाव चाहते हैं।

केजरीवाल इससे पहले तीन जुलाई को गुजरात दौरे पर आए थे। तब उन्होंने कहा था कि गुजरात से अगर भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो लोगों को मुफ्त बिजली दी जा सकती है।

गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली को बड़ा मुद्दा बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त