देश की खबरें | केजरीवाल ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोपी डब्ल्यूसीडी अधिकारी के निलंबन का आदेश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नाबालिग से बार बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को सोमवार को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
नयी दिल्ली, 21 अगस्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नाबालिग से बार बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को सोमवार को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले में शाम पांच बजे तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है।
यहां एक कार्यक्रम से इतर केजरीवाल ने पत्रकारों से बात की और दिल्ली पुलिस से आरोपी अधिकारी को तुरंत गिरफ्तार करने की अपील की।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने मुख्य सचिव को जांच लंबित रहने तक अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। मैंने शाम तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट भी मांगी है।’’
पुलिस ने रविवार को कहा था कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के खिलाफ अपने मित्र की नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित के पिता का एक अक्टूबर, 2020 को निधन हो गया था और तब से वह आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर में रह रही थी। आरोपी दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

