केजरीवाल ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर जताया शोक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि राष्ट्र निर्माण की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.
नयी दिल्ली, 14 मई : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन (Indu Jain) के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि राष्ट्र निर्माण की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. कम्पनी के सूत्रों के अनुसार, जैन का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था. वह 84 वर्ष की थीं.
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष इंदु जैन जी के निधन से काफी दुखी हूं. परोपकार संबंधी कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’’ यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: यूपी में कथित रूप से जहर खाकर मां-बेटी ने की आत्महत्या
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जैन के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ विनीत जी, आपके लिए बेहद दुखी हूं. मुझे कई बार निजी तौर पर भी उन्होंने अपना आर्शीवाद दिया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. ओम शांति.’’ विनीत, इंदु जैन के बेटे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

