देश की खबरें | हाथरस कांड को लेकर बौद्ध धर्म अपनाने वाले वाल्मीकि समुदाय के लोगों से केजरीवाल ने की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वाल्मीकि समुदाय के उन सदस्यों ने मुलाकात की जिन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार के विरोध में कथित तौर पर हिंदू धर्म छोड़ दिया। यह जानकारी आप नेता संजय सिंह ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वाल्मीकि समुदाय के उन सदस्यों ने मुलाकात की जिन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार के विरोध में कथित तौर पर हिंदू धर्म छोड़ दिया। यह जानकारी आप नेता संजय सिंह ने दी।

सिंह ने एक ट्वीट में केजरीवाल की समुदाय के सदस्यों के साथ तस्वीरें साझा की।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में आज 499 नए केस, 23 की मौत: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आदित्यनाथ के राज में दलितों के लिये न्याय नहीं है, दलितों के साथ हत्या, बलात्कार जैसी घटनायें हो रहीं हैं। दलित समाज पीड़ित है। हाथरस कांड से आक्रोशित हिन्दू धर्म छोड़ने वाले वाल्मीकी समाज के लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी से मुलाक़ात कर अपना दर्द साझा किया।’’

मीडिया में आयी खबर के अनुसार सामाजिक रूप से पिछड़े वाल्मीकि समुदाय के 50 परिवारों के करीब 236 लोगों ने कथित तौर गाजियाबाद में बौद्ध धर्म अपना लिया।

यह भी पढ़े | Kamal Nath ‘Item’ Remark Row: चुनाव आयोग ने ‘आइटम’ वाले बयान के लिए कमलनाथ को भेजा नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब.

मीडिया की खबरों के अनुसार परिवारों ने कहा कि वे हाथरस कांड से आहत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे वित्तीय दिक्कतों का सामन कर रहे थे और सरकार ने उनकी व्यथा नहीं सुनी।

हाथरस के एक गांव में दलित लड़की के साथ गत 14 सितम्बर को चार युवकों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। उसका अंतिम संस्कार अंधेरे में किया गया और उसके परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें अंधेरे में अंतिम संस्कार करने के लिए बाध्य किया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने हालांकि कहा था कि अंतिम संस्कार ‘‘परिवार की इच्छा के अनुसार किया गया।’’

इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किये गए और लोगों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी