एजेंसी न्यूज

केजरीवाल ने दुर्लभ आनुवंशिक विकार से पीड़ित बच्चे से मुलाकात की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे 18 महीने के बच्चे से मिलने के लिए नजफगढ़ पहुंचे। बच्चे के परिवार ने इलाज के लिए चंदे के माध्यम से धन जुटाया है.

केजरीवाल ने दुर्लभ आनुवंशिक विकार से पीड़ित बच्चे से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 12 सितंबर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे 18 महीने के बच्चे से मिलने के लिए नजफगढ़ पहुंचे. बच्चे के परिवार ने इलाज के लिए चंदे के माध्यम से धन जुटाया है.बच्चे का नाम कणव है, जो स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) नाम की बीमारी से जूझ रहा है. यह एक ऐसी आनुवंशिक बीमारी है, जो दिमाग की नर्व सेल्स और रीढ़ की हड्डी (मोटर न्यूरॉन्स) को नुकसान पहुंचाती है.

अगर इलाज न कराया जाए तो बढ़ती मांसपेशियां कमजोर और सिकुड़नी शुरू हो जाती हैं, जिसकी वजह से पाचन, दिल व फेफड़ों की मांसपेशियों का धड़कना और तो और अंगों का हिलना-डुलना तक बंद हो सकता है. केजरीवाल के मुताबिक, एसएमए के उपचार में लगाए जाने वाले इंजेक्शन की कीमत 17.5 करोड़ रुपये है. केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया, ''यह एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार है और देश में इस तरह के सिर्फ नौ मामले हैं। दिल्ली में बीमारी का यह पहला मामला है. कणव के माता-पिता ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक संजीव अरोड़ा से संपर्क किया था, जिन्होंने बच्चे के इलाज के लिए चंदा जमा करना शुरू किया.''

उन्होंने कहा कि चंदे की मदद से 10.5 करोड़ रुपये जुटाए गए और अमेरिका से दवा मंगवाई गई। इलाज के बाद कणव की हालत पहले से बेहतर हुई और वह बैठ सकता है तथा हाथ-पैर हिला सकता है. मुख्यमंत्री ने इस महंगे इंजेक्शन के लिए रुपये दान करने वाली कुछ हस्तियों, सांसदों सहित सभी लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी का भी धन्यवाद दिया, जो दवा को 10.5 करोड़ रुपये में बेचने के लिए राजी हो गई. केजरीवाल ने दवा पर आयात शुल्क हटाने के लिए केंद्र को भी धन्यवाद दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).