देश की खबरें | केजरीवाल, मान ने पंजाब से आईजीआई हवाई अड्डे के लिए लग्ज़री बस सेवा शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान के साथ बुधवार को जालंधर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के लिए ‘लग्ज़री’ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जालंधर (पंजाब), 15 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान के साथ बुधवार को जालंधर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) के लिए ‘लग्ज़री’ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर भी इस मौके पर मौजूद थे।

इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने शनिवार को कहा था कि राज्य में शराब, बालू माफियाओं और मादक पदार्थों की आपूर्ति को खत्म करने के लिए आप सरकार पहले ही कई कदम उठा चुकी है।

उन्होंने कहा था, ‘‘ अब परिवहन माफिया भी बीते दिनों की बात हो जाएंगे, क्योंकि 15 जून को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री मान के साथ वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।’’

मान ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि पंजाब से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्ज़री वॉल्वो बस सेवा शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा था कि दशकों से केवल निजी ट्रांसपोर्टर ही इस मार्ग पर अपनी बसें चला रहे हैं और ‘‘अपनी मर्जी से लोगों से किराया ले रहे हैं।’’

कांग ने कहा था कि राज्य सरकार लग्ज़री बसें चलाएगी, जिसका किराया निजी ट्रांसपोर्टर के किराए से आधे से भी कम होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\