देश की खबरें | केजरीवाल छल और झूठ की राजनीति कर रहे हैं : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर ‘‘छल और झूठ की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया और लोगों से शहर के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर ‘‘छल और झूठ की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया और लोगों से शहर के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

शाह पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शहर में भाजपा की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ‘आप’ के इस दावे को लेकर भी उस पर हमला किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आने पर दिल्ली में सभी मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी।

उन्होंने राजौरी गार्डन में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी ने खुद भरोसा दिलाया है कि दिल्ली में गरीबों के लिए कोई भी मौजूदा कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी, लेकिन अरविंद केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं... वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मैं फिर से कह रहा हूं कि भाजपा गरीबों के कल्याण के लिए बनाई गई किसी भी योजना को बंद नहीं करेगी।’’

शाह ने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली के लोगों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली का वादा किया था, लेकिन करोड़ों रुपये का आबकारी घोटाला किया।’’

शाह ने भाजपा के चुनावी वादों को दोहराया और लोगों से पार्टी को वोट देने तथा ‘‘छल और झूठ की राजनीति’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दिल्ली को कचरा मुक्त बनाना है, ‘आप-दा’ को खत्म करना है और पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करनी है।’’

उन्होंने लोगों से अपील की कि दिल्ली को दुनिया की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए भाजपा को जिताएं।

शाह, राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा के लिए प्रचार कर रहे थे।

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है और 8 फरवरी को मतगणना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\