देश की खबरें | केजरीवाल पंजाबी नेताओं के साथ 'दूसरे दर्जे के नागरिक' जैसा व्यवहार कर रहे हैं: आशु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे पंजाब के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 'दूसरे दर्जे के नागरिकों' जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

लुधियाना, नौ जून पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे पंजाब के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 'दूसरे दर्जे के नागरिकों' जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आशु ने कहा, “मेरी लड़ाई केजरीवाल के खिलाफ है, और पंजाब, पंजाबी तथा पंजाबियत की प्रतिष्ठा की पुनः स्थापना के लिए है।”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह लड़ाई पंजाब के लोगों और बाहर से आए लोगों के बीच है।

आशु ने केजरीवाल को "बाहरी" बताते हुए कहा कि उनकी नजर पंजाब से राज्यसभा की सीट पर है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में कांग्रेस से गए कई नेता खुद उनसे यह कह चुके हैं कि चाहे वे सरकार या पार्टी में किसी बड़े पद पर क्यों न हो, उनके साथ "दूसरे दर्जे के नागरिक" की तरह व्यवहार किया गया।

उन्होंने कहा कि न केवल पंजाब के लोग, बल्कि आप के नेता और कार्यकर्ता भी इस बात से परेशान हैं कि सब कुछ दिल्ली स्थित नेताओं को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाबी स्वाभिमानी लोग हैं। वे अपनी गरिमा और सम्मान का अनादर कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और लोगों से उन्हें (आशु) इतना समर्थन मिलने का एक मुख्य कारण यह है कि आप ने पंजाब के साथ "कब्जे वाले क्षेत्र" जैसा व्यवहार किया है।

आशु ने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले ही स्वास्थ मंत्री के लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति दिल्ली से ही की गई थी।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव 19 जून को और मतगणना 23 जून को होगी।

यह सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद रिक्त हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका