एजेंसी न्यूज

केजरीवाल ने चांदनी चौक बाजार के नव विकसित हिस्से का उद्घाटन किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नव विकसित चांदनी चौक बाजार का उद्घाटन किया. साथ ही, उन्होंने आधी रात तक ‘स्ट्रीट फूड’ दुकानों के संचालन की अनुमति देकर पूरे इलाके को पर्यटन केंद्र में तब्दील करने की घोषणा की.

केजरीवाल ने चांदनी चौक बाजार के नव विकसित हिस्से का उद्घाटन किया
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 12 सितंबर: दिल्ली (Delhi)के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को नव विकसित चांदनी चौक बाजार का उद्घाटन किया. साथ ही, उन्होंने आधी रात तक ‘स्ट्रीट फूड’ दुकानों के संचालन की अनुमति देकर पूरे इलाके को पर्यटन केंद्र में तब्दील करने की घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली से लोग पुनर्विकसित बाजार को देखने आ रहे हैं और यह अब 'सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल' बन गया है. चांदनी चौक के मुख्य बाजार में फव्वारा चौक के पास सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पुनर्विकास के बाद चांदनी चौक और खूबसूरत हो गया है और लोग आधी रात तक यहां घूमने आते हैं.यह भी पढ़े: Gujrat Politics: भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की मुलाकात, देखें तस्वीर

केजरीवाल ने घोषणा की, ''यह पहले से ही एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है. मुझे पता चला है कि लोग यहां 12 बजे तक घूमने आते हैं. स्ट्रीट फूड की दुकानों को 3-4 घंटे ज्यादा यानी रात 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी ताकि लोग रात में यहां आकर आनंद लें सकें. बाजार बंद होने के बाद बहुत सारे स्ट्रीट फूड की दुकानें खोली जाएंगी. ”पहले इस परियोजना का उद्घाटन इस साल 17 अप्रैल को होना था, लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था. केजरीवाल ने कहा कि पहले टूटी सड़कें, लटकती तार, ट्रैफिक जाम चांदनी चौक का पर्याय था, लेकिन अब यह सुंदर और आकर्षक हो गया है. केजरीवाल ने कहा, ''हमने चांदनी चौक बाजार के लगभग 1.4 किलोमीटर के हिस्से का सौंदर्यीकरण किया है और इसे बेहद खूबसूरत बनाया है. इस खंड पर यातायात में सुधार किया गया है, लटकती तारों को भूमिगत किया है. पुनर्विकास परियोजना के तहत सीसीटीवी लगाए गए हैं. ''

पुनर्विकास परियोजना के तहत, लाल किले और फतेहपुरी मस्जिद क्रॉसिंग के बीच मुख्य चांदनी चौक खंड में सुधार और सौंदर्यीकरण किया गया है. इस हिस्से को पैदल यात्रा के अनुकूल गलियारे के रूप में विकसित किया गया है और लाल ग्रेनाइट पत्थर, रोशनी, पौधों और स्ट्रीट फर्नीचर आदि की मदद से आकर्षक बनाया गया है. इस खंड में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच मोटर चालित वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं है. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अधिकारियों के अनुसार, परियोजना को अगस्त 2018 में मंजूरी दी गई थी और दिसंबर 2018 में इस पर काम शुरू हुआ था. इसे मार्च 2020 में पूरा किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण परियोजना में देरी हुई और इसकी समय सीमा को आगे बढ़ाकर दिसंबर 2020 कर दिया गया। परियोजना में और देरी हुई. इस साल अप्रैल में इसका उद्घाटन किया जाना था, लेकिन दूसरी लहर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).