देश की खबरें | केजरीवाल ने तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में 115 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में 115 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया और कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में दिल्ली में इतने ऊंचे ध्वज-स्तंभों पर 75 तिरंगे लगाए गए हैं।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में 115 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया और कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में दिल्ली में इतने ऊंचे ध्वज-स्तंभों पर 75 तिरंगे लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वह पता लगाएंगे कि क्या ये ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किए जाने के पात्र हैं या नहीं।

तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर के पास आयोजित समारोह में केजरीवाल ने कहा, ‘‘ यह देश के लिए गर्व की बात है कि हमारी आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आज दिल्ली में 115 फीट ऊंचे ध्वज-स्तंभों पर 75 तिरंगे लगाए गए हैं। लक्ष्य ऐसे 500 तिरंगे लगाने का है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे बताया गया है कि किसी भी शहर में इतनी ऊंचे स्तंभों पर इतनी संख्या में तिरंगे (राष्ट्रीय ध्वज) नहीं लगाए गए हैं। हम पता लगाएंगे कि क्या इसे ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया जा सकता है।’’

लोक कल्याण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 15 अगस्त, 2021 तक शहर में पांच स्थानों पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका में ऐसे उच्च ध्वज-स्तंभों पर तिरंगे लगाए थे।

शहर में अब ऐसे 80 ध्वज-स्तंभों पर तिरंगे लगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\