देश की खबरें | जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर केजरीवाल ने शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया ने एक महान नेता खो दिया।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर शुक्रवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया ने एक महान नेता खो दिया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु के बारे में सूचना पाकर बहुत दु:ख हुआ। दुनिया ने एक महान नेता खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। मैं उनके परिवार एवं मित्रों के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

जापान के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेताओं में शुमार आबे की शुक्रवार को एक चुनावी सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आबे (67) को देश के पश्चिमी हिस्से के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद हमलावर ने पीछे से गोली मार दी। आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गयी थी। आपात उपचार के प्रयास के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इससे पहले, केजरीवाल ने आबे पर हुए हमले को ‘‘स्तब्ध करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।’’

स्थानीय पुलिस ने आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\