देश की खबरें | लोगों की भावनाओं का अपमान करके इस पाप से बच नहीं सकते केजरीवाल : गजेन्द्र शोखवत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘‘लोगों की भावनाओं का अपमान करके, उस पाप’’ से बच नहीं सकते हैं।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘‘लोगों की भावनाओं का अपमान करके, उस पाप’’ से बच नहीं सकते हैं।

छठ पूजा के पहले दिन सोमवार को यमुना में विषैले सफेद फोम के बीच खड़े होकर पूजा करते श्रद्धालुओं की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच राजनीतिक कहासुनी शुरू हो गई है।

एक ओर भाजपा आरोप लगाया रही है कि आप सरकार ने नदी की दयनीय अवस्था छुपाने के लिए यमुना में छठ पूजा की अनुमति नहीं दी, वहीं आप नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और राघव चड्ढा ने नदी में सफेद फोम के लिए पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जिम्मेदार बताया है।

शेखावत ने मंगलवार को कहा, ‘‘केजरीवाल और दिल्ली सरकार दोनों ही यमुना नदी को स्वच्छ करने की अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नदी को निर्मल बनाने के स्थान पर वे महिलाओं से (यमुना तट पर) छठ नहीं मनाने को कह रहे हैं। केजरीवाल दिल्ली के मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं।’’

यमुना में दूसरे राज्यों से प्रदूषित जल बहकर आने के केजरीवाल के आरोप पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि यह तथ्यों के साथ छेड़खानी है।

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल को चुनौती स्वीकार करनी चाहिए, बेकार के दोषारोपण में नहीं पड़ना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि छठ पूजा के समय यमुना प्रदूषित हैं। केजरीवाल लोगों की आस्था का अपमान करके इस पाप से भाग नहीं सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\