देश की खबरें | केजरीवाल का केंद्र पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप; भाजपा का पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

त्यागराज स्टेडियम में ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘दस साल पहले आपने मुझे दिल्ली में स्कूल, अस्पताल और जलापूर्ति बेहतर करने की जिम्मेदारी दी थी और मैंने अपना काम किया। लेकिन आपने सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा और अमित शाह को दी, जो विफल रहे।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली की महिलाएं मेरे लिए वोट बैंक नहीं हैं, मैं उन्हें अपनी बहन और मां मानता हूं। मैंने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। आप के सत्ता में आने से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। हमने लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए और ‘बस मार्शल’ नियुक्त किए।’’

केजरीवाल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को सबसे पहले अपनी सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार के खिलाफ कथित उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘महिला अदालत’ में आमंत्रित करने के लिए आप की आलोचना की और आरोप लगाया कि उनके पिता दिवंगत मुलायम सिंह यादव ने एक बार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों का बचाव किया था।

भाजपा ने कहा, ‘‘महिला अदालत स्थापित करने वाले अरविंद केजरीवाल को विभव कुमार को निष्कासित करके स्वाति मालीवाल को न्याय दिलाना चाहिए था। साथ ही ‘निर्भया दिवस’ कार्यक्रम के लिए अखिलेश यादव को आमंत्रित करना उनकी स्मृति का अपमान है।’’

भाजपा ने एक बयान में सवाल किया, ‘‘केजरीवाल यह भूल गए हैं कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने एक बार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले लड़कों का बचाव करते हुए कहा था कि ‘लड़कों से गलतियां हो जाती हैं’। क्या केजरीवाल में इतनी हिम्मत है कि वह अखिलेश यादव से अपने पिता की टिप्पणी के लिए देश की महिलाओं से माफी मांगने को कहें।’’

यह कार्यक्रम 2012 में दिल्ली में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना की 12वीं बरसी पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने ‘निर्भया अमर रहे’ और ‘महिला शक्ति जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए।

यौन उत्पीड़न के पीड़िताओं ने इस कार्यक्रम में अपने भयावह अनुभव साझा किए और कई पीड़िता भीड़ को संबोधित करते हुए रो पड़ीं।

इस अवसर पर टेलीविजन पर आने वाले कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ की तर्ज पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों को उजागर करने वाला एक छोटा वीडियो दिखाया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर महिलाओं की सुरक्षा के मामले में निष्क्रियता का आरोप लगाया गया।

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में सहयोगी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\