देश की खबरें | कविता ने 'दिल्ली आबकारी नीति घोटाला' मामले में अपने खिलाफ लगे आरोपों को फर्जी बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता ने बुधवार को कहा कि ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाला’ मामले में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से फर्जी और झूठे हैं और यह ‘‘भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक प्रतिशोध’’ है।

हैदराबाद, 21 दिसंबर तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य के. कविता ने बुधवार को कहा कि ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाला’ मामले में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से फर्जी और झूठे हैं और यह ‘‘भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक प्रतिशोध’’ है।

कविता ने कांग्रेस सांसद एवं तेलंगाना में पार्टी मामलों के एआईसीसी प्रभारी मणिकम टैगोर द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर एक ट्वीट के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से फर्जी और झूठे हैं। यह भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध है।’’

कविता ने भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के उस ट्वीट का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाला’ मामले में दायर आरोप पत्र में उनके नाम का 28 बार उल्लेख किया गया है।

उन्होंने कहा कि कोई झूठ सच नहीं बन जाता, यदि उसका नाम 28 बार नहीं बल्कि 28,000 बार लिया जाए।

सीबीआई की एक टीम ने कथित ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाले’ के सिलसिले में 11 दिसंबर को कविता से उनके आवास पर पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन