खेल की खबरें | कावेरप्पा के पांच विकेट से कर्नाटक ने जम्मू कश्मीर को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  तेज गेंदबाज विधावत कावेरप्पा ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में रविवार को यहां जम्मू कश्मीर को 34 रन से हराया।

मुल्लांपुर, 16 अक्टूबर  तेज गेंदबाज विधावत कावेरप्पा ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में रविवार को यहां जम्मू कश्मीर को 34 रन से हराया।

जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन पर रोक दिया लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 18.2 ओवर में 113 रन पर आउट हो गयी। अपना चौथा टी20 मैच खेल रहे कर्नाटक के कावेरप्पा ने 3.2 ओवर में 11 रन देकर पांच विकेट लिये।

जम्मू कश्मीर के लिए तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 37 रन देकर एक विकेट लिया। आबिद मुश्ताक और रितिक सिंह ने दो-दो विकेट लिये।

जम्मू  कश्मीर ने तीसरे ओवर में पांच रन पर चार और फिर सातवें ओवर में 31 रन तक छह विकेट गंवा दिये थे । विवरांत शर्मा ने 46 गेंद में 63 और आबिद ने 26 गेंद में 32 रन की पारी खेल कर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। इन दोनों के अलावा जम्मू कश्मीर का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच पाया।

इससे पहले कर्नाटक की टीम भी अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी लेकिन श्रेयस गोपाल ने 38 गेंद में 48 और मनोज भांदगे ने 23 गेंद में 41 रन बनाकर टीम को 150 रन के करीब पहुंचाया।

ग्रुप के अन्य मुकाबलों में सेना ने केरल को 12 रन और महाराष्ट्र ने मेघालय को 74 रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज