एजेंसी न्यूज

Kanwar Yatra 2022: श्रावण माह की शुरुआत आज से, हरिद्वार में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

श्रावण का पवित्र महीना बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है और इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़िये हरिद्वार से गंगा जल लेने के लिए आएंगे जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है.

Kanwar Yatra 2022: श्रावण माह की शुरुआत आज से, हरिद्वार में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
प्रतिकात्मक तस्वीर कावड यात्रा व पुलिस (Photo Credits PTI)

Kanwar Yatra 2022: श्रावण का पवित्र महीना बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है और इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़िये हरिद्वार से गंगा जल लेने के लिए आएंगे जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है. एक पखवाड़े तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के तहत कांवड़िये सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके हरिद्वार से गंगा जल लेकर जाते हैं और अपने-अपने इलाकों के शिवालयों में त्रयोदशी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं.

कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार 2 साल बाद कांवड़ यात्रा हो रही है. इस बार चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान है जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है. गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (DIG) वी. मुरुगेशन ने कहा कि मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन और 120 सेक्टर में बांटकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. यह भी पढ़े: Kanwar yatra 2022: 14 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा, ड्रोन से होगी निगरानी, हाइवे पर तैनात रहेंगे जवान

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक हजार पुलिस कर्मियों, केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की पांच कंपनियां, बम व स्वान दस्तों सहित आतंकवाद निरोधक दस्ता और जल पुलिस को भी तैनात किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि कांवड़िये हरिद्वार आने से पहले पोर्टल पर पंजीकरण करवायें, हालांकि पंजीकरण अनिवार्य नहीं है.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों से कांवड़ियों से साथ विनम्र और संयमित व्यवहार करने की हिदायत दी है. उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग में मांस एवं मदिरा की दुकानों पर रोक रहेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).